सवार हो गया भूत, बच्चिया कर रहीं अजीब हरकत....
शहडोल में बुढार ब्लॉक के खाड़ा गांव के सिटका टोला बस्ती में कई किशोरियां अजीबो-गरीब हरकत कर रही हैं। सरपंच ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने की दो दिनों से कोशिश की, लेकिन बुढार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने सरपंच का फोन उठाना ही उचित नहीं समझा है।
उप सरपंच रवि शंकर साहू ने बताया कि कई दिनों से आधा दर्जन बच्चियों ने अजीबो-गरीब हरकत करनी शुरू की है। गांव के लोगों ने बच्चियों को झाड़-फूंक भी करवाया है। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है, जिसकी जानकारी शनिवार की सुबह से उप सरपंच के द्वारा फिर से दोबारा बुढार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को फोन पर देनी चाहिए। लेकिन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने फोन नहीं उठाया है। अजीबो-गरीब हरकत का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर मीडिया कर्मियों तक पहुंचा है और मदद की गुहार लगाई है।
सरपंच पति राजू बैग का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव की कुछ बच्चियां अजीबो-गरीब हरकत कर रही हैं, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य अमले को देने की कोशिश की जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं दे सके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम के वक्त कुछ घंटे के लिए बच्चियां अजीबो-गरीब हरकत करनी शुरू कर देती हैं और अपने आप वह ठीक हो जाती हैं। तो वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आम बिनने समीप के बगीचे में यह सभी बच्चियां लगातार जाती थी। ग्रामीणों का मानना है कि उसे बगीचे में भूत का साया है, जिसकी वजह से उन्हें भूत जैसा कुछ सवार हो जाता है, जिससे वह अजीबो-गरीब हरकत कर रही हैं।
वीडियो में बच्चियां चीखती हुई नजर आ रही हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उन्हें या तो कोई बीमारी है या फिर कुछ और है विज्ञान के इस युग में इसे भूत प्रेत या किसी की छाया कहना अतिशयोक्ति होगी। लेकिन जिस हिसाब से यह वीडियो तरह-तरह की हरकतें कर रही है और इससे गांव में कौतूहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीण इस बात को लेकर भी दहशत में हैं कि कहीं भूत या प्रेत इन बच्चियों के घर से होता हुआ उनके घर तक न आ जाए।

केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा