इंडोनेशिया में आज सुबह 5.5 तीव्रता से आया भूकंप
भूकंप के झटके आए दिन धरती को दहला रहे हैं। आज सुबह फिर भूकंप आया और धरती कांप गई। लोगों में दहशत फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप आया। नॉर्थ सुमात्रा में यह भूकंप सुबह करीब 3 बजकर 53 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया के लोग डरे हुए हैं और सरकार ने भी देशभर में अलर्ट जारी करके लोगों को सतर्क किया है।

AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर