विमान दुर्घटना में 03 लोगों की मौत
वाशिंगटन। पोर्टलैंड के पूर्वी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक छोटा विमान अनियंत्रित होकर अनेक मकानों से टकराया, जिससे उसमें आग लग गई। विमान हादसे में 03 लोगों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।
आधिकारिक तौर पर घटना के संबंध में जानकारी दे रहे अधिकारियों ने बताया कि उक्त छोटे विमान में दो लोग सवार थे और कम से कम एक रहवासी लापता है। पोर्टलैंड में सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मकान में आग लगी हुई है, जबकि आसपास के घरों से काला धुआं उठ रहा है। इस पर ग्रेशम दमकल विभाग के प्रमुख स्कॉट लुइस का कहना था, कि आग कम से कम चार घरों में फैली, जिस कारण छह परिवारों को वहां से हटाया गया। घटनास्थल पर दो लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन इससे यह स्पष्ट नहीं हुआ कि ये लोग कैसे घायल हुए और उनकी हालत गंभीर थी या नहीं। दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान दोहरे इंजन वाले ‘सेसना 421सी’ के तौर पर हुई है। बताया गया कि यह विमान पोर्टलैंड से पूर्व की ओर लगभग 30 मिनट की दूरी पर ट्राउटडेल हवाई अड्डे के समीप सुबह लगभग साढ़े दस बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान की चपेट में आने से खंभा और बिजली के तार टूट गए। इससे पास के ही एक खेत की फसल में आग लग गई। इसके साथ ही फेयरव्यू शहर के मकानों से विमान टकराया और उसके कई हिस्से हो गए। विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड कर रहा है। सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता पीटर नडसन का कहना था कि एजेंसी ने दुर्घटनास्थल पर दो जांचकर्ताओं को भेजा है, जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित