कार एक्सीडेंट में गई जान…कौन हैं कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस Pavitra Jayaram
कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री से एक दुख की खबर सामने आ रही हैं जिसको सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड है. कन्नड़ टीवी की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा जयराम कार दुर्घटना में मौत हो गई है. ये घटना हैदराबाद के मेहबूब नगर के पास हुई है. खबरों की मानें तो, अदाकारा की कार की एक बस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि अभिनेत्री की मौके पर मौत हो गई. पवित्रा की मौत के बाद इंडस्ट्री के लोग शॉक्ड में है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
सूत्रों का कहना है कि इस दुर्घटना के वक्त पवित्रा जयराम के साथ उनकी की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और एक्टर चंद्रकांत भी मौजूद थे लेकिन एक्ट्रेस के अलावा बाकी सभी घायल हैं. दरअसल, अचानक से पवित्रा की कार डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई वहीं दूसरी तरफ से बस आ रही थी जो कि कार के दाहिने हिस्से से जा भिड़ी. इस एक्सीडेंट के बाद पवित्रा जयराम को काफी चोट आई और उनकी मौके पर मौत हो गई.
पवित्रा की मौत के बाद उनके पति और एक्टर चंद्रकांत बुरी तरह टूट गए हैं. उन्होंने अपनी पत्नी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है. चंद्रकांतने दिवंगत पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”मिस यू पापा प्लीज कम बैक” पापा को कन्नड़ में बेबी कहते हैं.
पवित्रा जयराम कन्नड़ के साथ-साथ तेलुगू इंडस्ट्री मे भी काम कर चुकी हैं और इनकी मौत के बाद अब उनके फैंस काफी हैरान हैं. इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है.

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड