इंदौर में जैन मंदिर से चोरी, चौकीदार बोला- नींद नहीं खुली
इंदौर: शहर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में एक बार फिर आस्था के केंद्र को निशाना बनाया गया है। एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में सोमवार तड़के बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की चांदी की मूर्तियां और अन्य बेशकीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय जैन समाज में भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
सीसीटीवी में कैद हुई 42 मिनट की करतूत
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि चोरी की यह वारदात रात करीब 2:18 बजे शुरू हुई। फुटेज में बाइक सवार बदमाश मंदिर के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक आरोपी दीवार फांदकर भीतर घुसा और अगले 42 मिनट तक बेखौफ होकर मंदिर के गर्भगृह में चोरी करता रहा। करीब 3:00 बजे आरोपी चोरी का माल समेटकर वहां से फरार हो गया। पुलिस का अनुमान है कि बदमाशों ने वारदात से पहले कई दिनों तक मंदिर की रेकी की थी, क्योंकि उन्हें मंदिर के प्रवेश और सुरक्षा के रास्तों की पूरी जानकारी थी।
चोरी हुए सामान का विवरण
बदमाश मंदिर से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण और मूर्तियां ले उड़े हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
-
5 चांदी की मूर्तियां (भगवान की प्रतिमाएं)
-
1 मिश्रित धातु की मूर्ति और एक विशेष शिला
-
28 चांदी के कलश
-
2 शांति धारा के पात्र
चौकीदार को नहीं लगी भनक, समाज में आक्रोश
हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय मंदिर परिसर में चौकीदार और सफाईकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें इस पूरी घटना की कानों-कान खबर तक नहीं लगी। सुबह जब पुजारी और कर्मचारी मंदिर के पट खोलने पहुंचे, तो गर्भगृह का नजारा देखकर दंग रह गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मंदिर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की।
पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एरोड्रम थाना पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों के चेहरे और बाइक का हुलिया स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूकंप के झटकों से जापान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
टीएमसी में नई जिम्मेदारी से सियासी टकराव, कल्याण बनर्जी बने निशाने पर
पूर्व विधायक की पत्नी और बेटे को भी 10-10 साल कैद की सजा
केन-बेतवा विरोध: धोड़न गांव दहला, एक आदिवासी युवक की हत्या
राहुल गांधी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं: वल्लभ
जांच के दौरान 2138 LPG सिलेंडरों के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी