अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कबीरधाम। जिला मुख्यालय से दूर वनांचल की पहाड़ियों में बसे सेजाडीह गांव के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना एक वरदान साबित हुई है। जो गांव कभी दुर्गम रास्तों के कारण विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ था, वहां अब पक्की सड़क पहुंचने से ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह बदल गया है।
पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा सेंदूरखार से सेजाडीह तक 2.10 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण 1.56 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इंजीनियरिंग की चुनौती को स्वीकार करते हुए विभाग ने विशाल पहाड़ों को काटकर यह रास्ता तैयार किया है।
अब गांव में ही सजता है बाजार:
इस सड़क का सबसे बड़ा सामाजिक बदलाव यह है कि अब सेजाडीह में ही हर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगने लगा है। अब विशेष पिछड़ी जनजाति 'बैगा' परिवारों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मीलों दूर भटकना नहीं पड़ता।

मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं