गैस कनेक्शन में राहत: भोपाल में PNG नेटवर्क बढ़ाने के लिए केंद्र की हरी झंडी
भोपाल | राजधानी भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खुदाई की अनुमति नगर निगम को बिना देरी के जारी करनी होगी. अब तक अनुमति मिलने में होने वाली देरी ही इस परियोजना की सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी|
सोसायटी की मनाही अब नहीं चलेगी
इसके अलावा कई क्षेत्रों में हाउसिंग सोसायटी और कॉलोनियों की ओर से भी अनुमति देने में टालमटोल की जाती थी, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद अब कोई भी सोसायटी पीएनजी लाइन डालने से मना नहीं कर सकेगी. हालांकि जमीनी स्तर पर काम के दौरान सीवर, पानी और बिजली की पहले से मौजूद लाइनों से टकराव अब भी एक बड़ी तकनीकी चुनौती बना हुआ है, जिससे कार्य की रफ्तार प्रभावित हो रही है|

राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म