आदिवासी विकास परिषद ने डॉ. मुंडा को पुण्यतिथि पर किया याद
कोरबा: कोरबा अंचल अंतर्गत आदिवासी विकास परिषद ने बुधवारी बाजार के आस्था स्थल शक्तिपीठ में आदिवासी जननायक डॉ. जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनाई। क्रार्यक्रम अंतर्गत पदाधिकारियों ने डॉ. मुंडा के आदिवासियों के प्रति योगदान को याद किया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरसाय धनवार ने कहा कि उन्होंने हमेशा आदिवासियों को मजबूत होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आर.एस. बरिहा, राम मूरत कंवर, गोवर्धन कंवर ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर विकास आर्मो, मनोज कंवर, सुलेंद्र नेटी, अनिल कंवर, रमन ओड़, हितेश, आकाश कोराम, हिम्मत सिंह मार्को, भानु श्याम, आशीष मरावी, प्रमोद मरकाम, प्रमोद कुमार, सुधीर नेटी, अनिल, आशीष कंवर, दिनेश मरावी, मोहन कुमार आदि सहित अन्य उपस्थित थे।

स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति