रहाणे की कप्तानी में ही इस बार भी उतरेगी केकेआर
मुम्बई। इस माह के अंत में शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अपने कप्तान को नहीं बदलेगी। पिछली बार आजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम ने साल 2024 में खिताब जीता था पर पिछले साल 2025 में वह असफल रही। ऐेसे में माना जा रहा था कि केकेआर इस बार कप्तान बदल सकती है क्योंकि रहाणे टीम को जीत नहीं दिला पाये थे। वहीं ताजा रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रहाणे के अनुभव पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। पिछले सत्र में टीम 13 में से केवल 5 मैचों में जीत मिली थी पर प्रबंधन का मानना है कि टीम के मौजूदा संतुलन को देखते हुए रहाणे ही नेतृत्व के लिए सबसे बेहतर रहेंगे।
पिछले साल रहाणे ने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये थे। नंबर 3 पर खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और माना जा रहा है कि वह इस साल भी इसी नंबर तीन पर ही खेलेंगे। टीम के लिए हालांकि सलामी जोड़ी की समस्या है।

एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
MP में अनोखी पहल: गाली देने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार