अल्लू अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन में जुड़ा बड़ा सरप्राइज, ‘AA22xA6’ का टीजर आएगा
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘AA22xA6’ का टाइटल सामने आया। इस फिल्म का टीजर एक खास इवेंट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान रिवील करेंगे। फिल्म ‘AA22xA6’ के डायरेक्टर एटली शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ में निर्देशित कर चुके हैं।
बड़े पैमाने पर लॉन्च होगा फिल्म का टाइटल
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘AA22xA6’ के मेकर्स अल्लू अर्जुन के जन्मदिन (8 अप्रैल) पर ऑफिशियल टाइटल फैंस काे बताएंगे। टाइटल की घोषणा खास अंदाज में हाेगी। टाइटल और टीजर वीडियो में वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा। साथ ही दर्शकों को फिल्म की कहानी की झलक भी मिलेगी।
फिल्म में दीपिका के अलावा ये एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘AA22xA6’ का हिस्सा हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। डायरेक्टर एटली अलग तरह की कहानी फिल्म में दिखाएंगे। साथ ही इसमें एक्शन भी भरपूर होगा।

महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य