महिलाओं के स्वालम्बी होने से बढ़ेंगी खुशियां, होगा विकास- मनीष मिश्रा
बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस और श्रीमंत शंकर देव की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा द्वारा 100 गाँवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राम जी का पेड़ा बनाने हेतु 1-1 लाख रूपये मदद की पहली किस्त जारी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के सैनिक फार्म के बगलामुखी पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य गुरूजी की उपस्थिति रही। हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने गुरु जी का और मनीष मिश्रा का जय श्री राम के नारे के साथ स्वागत किया।
पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा ने 100 गाँवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राम जी का पेड़ा बनाने हेतु 1-1 लाख रूपये मदद की पहली किस्त जारी करते हुये कहा कि आधी दुनियां में किसी भी क्षेत्र को विकसित करने की अपार शक्ति है। पहल ने इसे बड़े पवित्र संकल्प को लेकर आरम्भ किया है। इससे कई घरों में खुशियां आयेंगी और लोगों को स्वरोजगार प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा ने अपनी भविष्य की योजनाओं की घोषणा करते हुए अप्रैल माह में 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने की, तथा मई माह में वीर सावरकर सेवाश्रम की शुरुआत की भी घोषणा की, जिसमें केवल एक रूपये में अल्ट्रासाउंड, डायग्नोसीस और एक्सरे की सुविधाएँ बस्ती की जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी।कार्यक्रम में पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक प्रियदर्शी, पहल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जीडी मिश्रा, आलोक पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद