’31 मार्च 2026 से पहले पूरी जानकारी के साथ यह आखिरी बड़ी बैठक…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले विजय शर्मा
CG News: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हाई लेवल बैठक शुरू हो गई है. जो शाम 5 बजे तक चलेगी. जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा होगी. LWE (वामपंथी उग्रवाद) और संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी. वहीं इस बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले पूरी जानकारी के साथ यह आखिरी बड़ी बैठक है.
LWE की बैठक को लेकर विजय शर्मा ने दी जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में रायपुर में चल रही हाई लेवल बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि- LWE क्षेत्रों के लिए दो महत्व की बातें है, पहला 31 मार्च 2026 तक का बस्तर की जनता के मन के अनुरूप संकल्प हैं, सरकारों का उसके आधार पर क्या कार्ययोजना हो सकती है, कैसे सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त हो, और कैसे इस क्षेत्र में विकास की दिशा में आगे बढ़े. दूसरा बस्तर के रुके हुए विकास का है, विकास के मार्ग कैसे होना चाहिए इसे समझते हुए लाइवलीहुड की दिशा से सोचना शुरू करेंगे. लाइवलीहुड के अवसंरचना है उसको लेकर चर्चा होगी.
31 मार्च से पहले पूरी जानकारी के साथ यह आखिरी बड़ी बैठक
उन्होंने आगे कहा कि नक्सलवादा खात्मे की पूरी जानकारी के साथ 31 मार्च 2026 से पहले यह अंतिम बड़ी बैठक है, एसीएस होम कि संभवत 31 मार्च से पहले यह आखिरी बैठक हो सकती है, जिसमें रणनीतियों पर चर्चा होगी. जिसमें सभी प्रदेशों के बड़े DGP समेत मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारी शामिल है.
नक्सलवाद और सुरक्षा विषयों पर मंथन
यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है. पहली विभागीय बैठक 11 बजे से 12:45 तक चलेगी, वहीं दूसरी विभागीय समीक्षा बैठक 12:45 से 2 बजे तक रहने वाली है.
दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन का अवकाश रहेगा, जिसके बाद 3 बजे से 4:15 तक गृह मंत्री अमित शाह LWE क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. गृह मंत्री नक्सलवाद समेत कई सुरक्षा से जुड़े विषयों पर मंथन करेंगे. इस बैठक में केंद्र और राज्य के आला अधिकारी शामिल होंगे. वहीं गृह मंत्री अमित शाह कल बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे.

ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट