Biz Updates: आठ कंपनियों को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी; भारत-ईयू एफटीए से वाहन कलपुर्जा कंपनियों को लाभ
सेबी ने इनक्रेड होल्डिंग्स और एलीवेट कैंपसेस सहित आठ कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये सामूहिक रूप से करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी पाने वाली अन्य कंपनियों में लेजर पावर एंड इन्फ्रा, सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स, आरडी इंडस्ट्रीज, आर्मी इन्फोटेक, आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स और शंकेश ज्वेलर्स शामिल हैं।एडवांटेज विदर्भ 2026: 70000 करोड़ का निवेश और ऊर्जा हब बनने की तैयारी, जानिए जीत अदाणी ने क्या कहा
आईडीबीआई बैंक : बिक्री के लिए मिलीं बोलियां
निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने शुक्रवार को कहा, सरकार को आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां मिली हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप उनका मूल्यांकन होगा। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया तीन वर्षों लटकी है। सरकार ने अक्तूबर, 2022 में एलआईसी संग मिलकर आईडीबीआई बैंक में कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी।
टाटा स्टील का लाभ कई गुना होकर 2,730 करोड़
टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत मुनाफा कई गुना होकर 2,730.37 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, इस दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 57,503.49 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 53,869.33 करोड़ थी। टाटा स्टील देश की शीर्ष वैश्विक इस्पात कंपनियों में शामिल है, जिसकी वार्षिक कच्चा इस्पात उत्पादन क्षमता 3.5 करोड़ टन है।
भारत-ईयू एफटीए वाहन कलपुर्जा कंपनियों को लाभ
भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) एफटीए से दोनों पक्षों के बीच प्रतिस्पर्धी गतिशीलता और बाजार पहुंच के फिर से परिभाषित होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा, एफटीए से भारतीय वाहन और कलपुर्जा निर्यात के लिए यूरोपीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। इससे इस क्षेत्र की दीर्घकालिक वृद्धि संभावनाओं को मदद मिलेगी। एफटीए से प्रीमियम वाहनों के आयात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
साइबर हमले के कारण जेएलआर को घाटा
साइबर हमले की घटना के कारण उत्पादन में आई रुकावट से प्रभावित जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 31 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ। कंपनी ने कहा, साइबर घटना के कारण हमने उत्पादन बंद कर दिया। पुरानी जगुआर कारों को बंद करने की योजना और अमेरिकी टैरिफ से भी प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ