अपने इलाके में मिले शव को दूसरे क्षेत्र में फेंक गए, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में सिपाही और होमगार्ड एक अज्ञात शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक गए. अगले दिन सुबह दुकान के बाहर शव दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही जांच शुरू कर दी है. इस बीच CCTV फुटेज खंगालने के दौरान जो कुछ भी सामने आया उसने सभी को हैरानी में डाल दिया.
मेरठ में नौचंदी थाने के पुलिसकर्मी लोहियानगर थाना क्षेत्र में शव फेंकते नजर आए हैं. यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी को जांच सौंपी गई थी. जांच में सामने आया है कि नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक चौकी इलाके में गुरुवार देर रात एक अज्ञात शव मिला था. अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सिपाही राजेश और होमगार्ड रोहताश उसे ई-रिक्शे में रखकर लोहियानगर थाना क्षेत्र की दुकान के सामने फेंक कर चले थे.
उनकी करतूत दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले में चौकी इंचार्ज जितेन्द्र और सिपाही राजेश को निलंबित किया गया है. साथ ही होमगार्ड पर कार्रवाई करने के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है. चौकी इंचार्ज पर लापरवाही बरतने के चलते यह कार्रवाई हुई है. मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई. इसकी विस्तृत जांच करवाई जाएगी. इस मामले में अगर कोई और भी शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.

कोर्ट से राहत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी की याचिका खारिज की
नाम बड़े, दर्शन छोटे! IPL 2026 में महंगे खिलाड़ियों का फ्लॉप शो, टीमों का बिगड़ा खेल
‘महिला-विरोधी मानसिकता’ का आरोप: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर तीखा हमला
आरक्षण बनाम परिसीमन: अमित शाह ने संसद में रखा पक्ष, विपक्ष ने उठाए सवाल
सही खानपान से कम करें लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा
चुनावी तैयारी तेज: TVK आज जारी करेगी घोषणापत्र, कर्ज राहत और LPG पर फोकस