मध्यप्रदेश में पुलिसिंग हाई-टेक हर थाने पर QR कोड अनिवार्य, मोबाइल से स्कैन करते ही मिलेगा शिकायत ट्रैकिंग नंबर
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए नई-नई पहल कर रही है. पुलिसिंग सिस्टम को बेहतर, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं. राजधानी भोपाल में हर पुलिस थाने के बाहर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे. इससे शिकायतों के जल्द समाधान के साथ आम नागरिकों को प्रक्रिया समझने का मौका मिलेगा. शिकायतों के समाधान में कोई टालमटोल नहीं कर सकेगा।
‘तकनीक से आम लोगों तक पहुंचने का माध्यम’
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि आज का दौर तकनीक का है, आम लोगों तक तकनीक के माध्यम से पहुंचने के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है. इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद सुझाव, महत्वपूर्ण सूचना या जानकारी जैसे ट्रैफिक आदि, हम तक पहुंचेगी, जिस पर हम काम करेंगे. इसके साथ हमने कुछ दिनों पहले हर पुलिस थाने में फीडबैक सिस्टम को बनाया है।
दो क्यूआर कोड जारी किए गए हैं- पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि इसमें खासतौर पर दो क्यूआर कोड जारी किए गए हैं. एक ट्रैफिक के जुड़ा है जिसमें यातायात से जुड़े स्थानीय मुद्दे हो सकते हैं. दूसरा थानों की कार्य प्रणाली और पद्धति से जुड़ा है. किसी प्रकार की समस्या को प्रेषित कर सकते हैं, उसका समाधान किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया है कि हमारे पास समस्या आएगी जिसका तत्काल समाधान किया जाएगा. जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस कमिश्नर कार्यालय से की जाएगी।
अन्य जिलों में लागू होगी व्यवस्था
डिंडोरी जिले में पहले ही पुलिस थानों में क्यूआर कोड लगाकर शिकायत के समाधान के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है. भोपाल में हर पुलिस थाने के बाहर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे. इन क्यूआर कोड के माध्यम से मिली समस्या का समाधान DCP रैंक के अफसर करेंगे. भोपाल में इसकी प्रगति देखने के बाद अन्य जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा।

आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप