भ्रष्टाचार में पकड़े जाने के बाद डिप्टी रेंजर का आत्मघाती कदम, कहा- मेरी छवि खराब हुई
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के नेपानगर में एक बड़ी घटना घटी है। न्यू कॉलोनी में डेप्युटी रेंजर ने खुद को गोली मार ली है। गोली उन्होंने पेट में मारी है। बताया जा रहा है कि डेप्युटी रेंजर 16 सितंबर को रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद से तनाव में थे। अब घटना से हड़कंप मच गया है। डेप्युटी रेंजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पेट में मारी गोली
दरअसल, बुरहानपुर स्थित नेपानगर की न्यू कॉलोनी में सोमवार दोपहर वन विभाग के धूलकोट रेंज में पदस्थ डेप्युटी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने खुद को पेट में गोली मारकर घायल कर लिया। पुलिस और परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। पेट से काफी खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बुरहानपुर रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज चल रहा है। अस्पताल में परिजन और वन विभाग के लोग पहुंचे हुए हैं।
चार हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ाए
डेप्युटी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन को 16 सितंबर को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा वह डावर निवासी अंबा की शिकायत पर चार हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुए थे। नेपा थाने के एएसआई शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि डेप्युटी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लगाए हैं गंभीर आरोप
वहीं, डेप्युटी रेंजर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। उन्होंने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनके नाम भी लिखे हैं। इनमें रेंजर शंकर सिंह चौहान, वनपाल नारायण, शिकायतकर्ता सदाशिव डावर, दिलीप बामन्या और नवल है। डेप्युटी रेंजर ने आगे लिखा कि मुझे साजिश के तहत लोकायुक्त में फंसाया गया है, जिसकी वजह से मेरी छवि खराब हुई है। इसी वजह से यह कदम उठा रहा हूं।

ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा