नाले में मिला महिला का सिर, शक की सुई पति पर
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कटा हुआ सिर नाले में मिला था। पांच दिन बाद उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। इस घटना के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ने कहा कि 30 अगस्त को भिवंडी शहर के एक नाले किनारे अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर मिला था। पुलिस ने सिर का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू की और महिला की पहचान प्रवीण उर्फ मुस्कान अंसारी (22) के रूप में हुई। डीसीपी ने बताया कि जांच में पुलिस ने तकनीकी जानकारी समेत कई सुरागों के आधार पर पीड़िता के पति ताहा अंसारी (27) का पता लगाया, जिसे बाद में उसकी पत्नी की हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया। हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि आरोपी अलग-अलग कारण बता रहा है और पुलिस को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के पति के बयानों पर भरोसा नहीं कर सकते। पुलिस पीड़िता के शरीर के शेष हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ले रही है।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई