भारी मानसून में खोली सड़क पर गुणवत्ता व निगरानी की पोल,बोर्ड ऑफिस चौराहा में लगभग 10 फीट गड्ढा
भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सड़क धंसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मेन रोड पर गड्ढा होने से आने-जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इसी गड्डे के नीचे से सीवेज लाइन गुजरी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के कारण ये हाल हुआ है।
कांग्रेस नेता ने किया प्रदर्शन
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सड़क पर लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। बोर्ड ऑफिस चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गड्ढा आनेजाने वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर गड्ढे को कवर कर लिया है। वहीं सड़क धंसने के बाद कांग्रेस प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारेलिया गड्ढे के पास ही बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिनव बारेलिया ने कहा कि भोपाल ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की सड़कों का यही हाल है।

क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस