जम्मू-कश्मीर में भिड़े कांग्रेसी, प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के खिलाफ बगावत, दिल्ली कूच को तैयार
जम्मू : कांग्रेस की मुसीबत कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है। जम्मू-कश्मीर में भी आंतरिक लड़ाई बढ़ रही है। यहां तारिक हमीद कर्रा प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ कई सीनियर नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हटाने की मांग की है। कर्रा को राहुल गांधी की पसंद का नेता माना जाता है। यहां तक कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सैयद नासिर हुसैन के श्रीनगर आने पर कर्रा की ओर से एक भोज का आयोजन किया गया था। इसमें भी असंतुष्ट नेता नहीं पहुंचे थे। इससे समझता जा सकता है कि मतभेद किस लेवल पर पहुंच गए हैं कि औपचारिक कार्यक्रम में भी कई नेता नहीं गए।
तारिक हमीद कर्रा के विरोधी करीब 20 बड़े नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। इन नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी और सीनियर लीडर गुलाम नबी मोंगा शामिल थे। इसके अलावा मनोहर लाल शर्मा और मोहम्मद अनवर भट्ट भी दिल्ली जाकर मुलाकात की कोशिश में हैं। फिलहाल राहुल गांधी या खडग़े की ओर से समय नहीं मिला है।

चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा