डॉ. मोहन यादव सरकार की नई पहल: पचमढ़ी में प्रस्तावित डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग
भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में राजवाड़ा के बाद अगली कैबिनेट बैठक पचमढ़ी में होगी. होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में 3 जून को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है. डॉ. मोहन यादव सरकार में 37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग होंगी।
मध्य प्रदेश में डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक की. यह बैठक राजवाड़ा के गणेश हॉल में हुई. जहां सीएम और मंत्री पारंपरिक तरीके से चटाई पर बैठे. इस बैठक में मोहन सरकार ने कई अहम फैसले भी लिए।
मोहन कैबिनेट की पहली बैठक 3 जून को पचमढ़ी में होगी. इसमें राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक ओल्ड होटल के सामने मैदान समेत कई होटल, रिसॉर्ट आदि देख लिए हैं. इनमें से किसी एक स्थान का चयन किया जाना है. बैठक में शामिल होने वाले मंत्री और अधिकारी 2 जून से आना शुरू हो जाएंगे. इसलिए उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए होटल और रिसॉर्ट भी देखे जा रहे हैं. बैठक का स्थान एक-दो दिन में तय हो जाएगा।
सबसे पहले पहली कैबिनेट बैठक 3 जनवरी 2024 को जबलपुर के भेड़ाघाट के पास हुई थी। दूसरी 5 अक्टूबर 2024 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके गांव सिंघरामपुर में हुई थी। वहीं तीसरी कैबिनेट बैठक 24 जनवरी 2025 को पर्यटन नगरी महेश्वर में हुई थी। आपको बता दें कि डॉ. मोहन यादव सरकार में 37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग होंगी।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान