राष्ट्रभक्ति की गूंज: तिरंगा यात्रा में सेना को श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर तीखे हमले
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना के शौर्य, पराक्रम का आभार प्रकट करने के लिए राजस्थान के जोधपुर शहर में सर्वसमाज द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जालोरी गेट सर्कल से रवाना होकर भीतरी क्षेत्र से होते हुए घण्टाघर पर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने शपथ दिलाई।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाते हुए आरम्भ किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के समझौते को उजागर न करना कूटनीति का विषय है, कांग्रेस नेताओं का यह समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए समान रूप से जरूरी है। कांग्रेस नेताओं को भी इसमें शामिल होना चाहिए था।
ये रहे आकर्षण
- * एनसीसी की सभी छह बटालियन के करीब 500 से अधिक सदस्यों ने हाथों में 72 मीटर लम्बा तिरंगा झण्डा थामा।
- * छोटी बच्चियों ने भारतमाता की वेशभूषा धारण किए हुए हाथ में त्रिशूल धारण किए।
- * 60 से अधिक झांकियां सम्मिलित हुई।
- * महाराणा प्रताप, छत्रपति सांभाजी, सुभाष चन्द्र बोस, झांसी की रानी, मंगल पांडे, वीर सावरकर, शहीद भगत सिंह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अजीत डोभाल, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी आकर्षक रही।
कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
यात्रा का एक मीनार मस्जिद सहित कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गर्मी को देखते हुए व्यापारियों द्वारा जगह-जगहों पर पानी की व्यवस्था कर तिरंगा यात्रा का अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान