मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिला मुख्यालय में महासमुंद, गरियाबंद और बलौदा बाजार के अधिकारियों के साथ की बैठक
रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विभिन्न जिलों के गांवों का औचक निरीक्षण और समाधान शिविरों का दौर जारी है। आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने के बाद वे समीक्षा बैठक भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिला मुख्यालय में महासमुंद, गरियाबंद और बलौदा बाजार के कलेक्टर-एसपी, डीएफओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही इन जिलों में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने इस बात पर जोर दिया कि जिलों में आम जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर-एसपी नियमित रूप से भ्रमण करें और उनकी समस्याओं का निराकरण करें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ जनसंवाद को मजबूत करना है। हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा जनता के बीच पहुंचकर जनता की पीड़ा को कम करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी ऊर्जा, प्रतिबद्धता और विनम्रता के साथ जनता से मिलें और उनकी समस्याओं का निराकरण करें तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठकों में यह स्पष्ट हो गया है कि जो अधिकारी फील्ड में अधिक सक्रिय रहते हैं, उन्हें जनता की समस्याओं की गहरी समझ होती है। सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुंचता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आम जनता को सुगमतापूर्वक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का मार्च 2026 तक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधोसंरचना निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिन जिलों में 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम संतोषजनक नहीं रहे हैं, उनसे बेहतर परिणाम लाने पर ध्यान देने को कहा।
बैठक में सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, राजिम विधायक रोहित साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?