दिग्विजय सिंह ने हाल ही में विनय नरवाल की पत्नी द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर दिए गए बयान का किया स्वागत
नई दिल्ली: दिग्विजय सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल की पत्नी द्वारा हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर दिए गए बयान का स्वागत किया है। हिमांशी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर यह संदेश देता है कि देश में नफरत और आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि इस अभियान को यहीं न रोका जाए, बल्कि इसे आतंकवाद के खात्मे की शुरुआत बनाया जाए। दिग्विजय सिंह ने हिमांशी नरवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हिमांशी, आपके इस परिपक्व बयान के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सब पहले भारतीय हैं। हम सब एक हैं। भारत माता की जय। भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम।"

Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?