लिवर को अंदर से करेंगे साफ, जानिए कौन-कौन से हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक
लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। इसे स्वस्थ रखने और उसे डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक को भी शामिल कर सकते हैं। कुछ खास ड्रिंक्स हैं जो नेचुरल रूप से लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इन ड्रिंक्स को आप हर रोज रही मात्रा में पी सकते हैं। आइए जानते हैं कि डॉक्टर किन-किन ड्रिक्स को पीने की सलाह देते हैं?
नींबू पानी
नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं। यह शरीर से एक्स्ट्रा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ कर सुबह खाली पेट पिएं।
ऑरेंज जूस
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जो लिवर के एंजाइम को एक्टिव करता है, जिससे शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके लिए आप ताजे संतरे का जूस बिना चीनी के पिएं, क्योंकि चीनी आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे आप दिन में एक बार पी सकते हैं।
हल्दी दूध
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो लिवर के सूजन को कम करता है और शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को बढ़ाता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं। इसे सुबह या रात को सोने से पहले पी सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि इसका सेवन सही मात्रा में करे ताकी ये आपको किसी तरह से नुकसान न पहुंचा सके। इसे आप सुबह एक कप खाली पेट पी सकते हैं। अल्फा-लिपोइक एसिड, जो ग्रीन टी में पाया जाता है लिवर के एंजाइम को सुधारता है।
खीरे का जूस
खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह लिवर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही ये लिवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे के पानी को निकाल करके ताजे जूस के रूप में पिएं आप इसे चाहें तो काले नमक के साथ मिलाकर पी सकते हैं, जो टेस्ट को बढ़ाने का काम करता है। इसे आप दिन में एक बार जरूर पिएं।

ट्विंकल ने शेयर किया अपना पर्सनल स्पेस, फैंस हुए खुश
शव भेजने पर विवाद, बरगी डैम हादसे में प्रशासन पर उठे सवाल
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी
गठबंधन की जरूरत नहीं? बयान से बढ़ी सियासी हलचल
सूर्यवंशी को घूरना पड़ा महंगा, लेकिन बच गए भारी जुर्माने से
Global Tension के बीच भारत की ग्रोथ बरकरार, RBI ने दी सावधानी की सलाह