बिलासपुर में बारिश और तूफान का तांडव, कथा स्थल को पहुंचा भारी नुकसान
बिलासपुर जिला के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में शुक्रवार शाम को बारिश और तेज अंधड़ ने भागवत कथा के लिए लगे पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में शनिवार 19 अप्रैल से पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज भागवत कथा का वाचन करने वाले थे जिसको लेकर स्थानीय लोग उत्साहित थे लेकिन बारिश और अंधड़ से लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
पहली बार गांव में पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज भागवत कथा करने वाले थे। आयोजनकर्ता ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। दरअसल जिले में शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदलते हुए जमकर तांडव मचाया। इस दौरान तेज आंधी तुफान के साथ ही कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।
हालांकि कुछ समय में ही तुफान थम गया और बारिश भी बंद हो गई लेकिन इस अंधड़ और बारिश से सीपत क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठ गांव में भव्य भागवत कार्यक्रम के लिए बना पंडाल भी धराशायी हो गया। बता दें कि प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज के द्वारा भागवत कथा का आयोजन 19 से 25 अप्रैल तक दर्राभाठा में प्रस्तावित था। आयोजक केदार पटेल ने जानकारी दी है कि मौसम के बदलाव के कारण अब पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज का कार्यक्रम रद्द हो गया है।

विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा