मुंबई T20 लीग को मिला नया ब्रांड एंबेसडर, रोहित शर्मा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
Mumbai T20 League : स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। IPL 2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। अब इसके एक दिन बाद ही मुंबई T20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत होगी। इससे पहले इस लीग को साल 2018 और 2019 में आयोजित किया गया था, लेकिन फिर कोविड की वजह से इस टूर्नामेंट को बंद कर दिया गया। अब लंबे समय बाद इस लीग की दोबारा शुरुआत होने जा रही है, जहां रोहित को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।
तीसरे सीजन में कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा
मुंबई T20 लीग के तीसरे सीजन में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से दो टीमों के नए मालिक होंगे। रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड और रॉयल एज स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट शामिल हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के चीफ अजिंक्य नाइक ने कहा कि रोहित शर्मा का लीग के साथ जुड़ाव केवल क्रिकेटरों को ही प्रेरित नहीं करेगा बल्कि लीग का कद भी बढ़ाएगा।
प्लेयर्स को मिलेगा बड़ा मंच: रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने कहा कि यह एक बड़ा मंच है। मुझे पिछले दो सेशन याद हैं, कुछ खिलाड़ी IPL टीमों के लिए खेले और उनमें से कुछ अब भारत के लिए भी खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि मुंबई क्रिकेट सभी युवा खिलाड़ियों को एक मंच देने के लिए शानदार काम कर रहा है, जब टूर्नामेंट शुरू होगा तो बहुत सारे लोग इसे देखेंगे। अगर आप अपनी प्रतिभा दिखाते हैं तो अगले साल आप IPL की किसी टीम में हो सकते हैं और भारतीय टीम में भी एंट्री मिल सकती है।
वानखेड़े स्टेडियम में होगा रोहित के नाम पर स्टैंड
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा की उपलब्धियों को देखते हुए उनके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखे जाने का ऐलान किया किया गया। रोहित ने इसे खास अहसास करार दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई क्रिकेट खेलना शुरू करता है तो कोई इस तरह की चीजों का सपना नहीं देखता है। मुझे अभी भी वे दिन याद हैं जब मैं मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम का अभ्यास देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम के बाहर खड़ा रहता था। मैं 2004 या शायद 2003 की बात कर रहा हूं। हम आजाद मैदान में अपनी अंडर-14, अंडर-16 की ट्रेनिंग पूरी करते थे। मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पार करके रणजी ट्रॉफी के कुछ क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए जाता था।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा