पूर्व IAS अरुण भट्ट के बेटे तन्मय भट्ट का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इंदौर में ली अंतिम सांस
भोपाल। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण भट्ट के इकलौते बेटे तन्मय भट्ट का बुधवार सुबह निधन हो गया। 37 वर्षीय तन्मय को सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत इंदौर स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से परिवार, परिचितों और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बिजनेस से जुड़े थे तन्मय
तन्मय भट्ट एक यंग एंटरप्रेन्योर थे, जो ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बिजनेस से जुड़े हुए थे। वे बेहद मिलनसार और ऊर्जावान शख्स के तौर पर जाने जाते थे। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, तन्मय पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में उनके अचानक निधन सभी के लिए चौंकाने वाला है।
पूर्व सीएम के ओएसडी रहे हैं अरुण भट्ट
तन्मय भट्ट के पिता अरुण भट्ट, मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी प्रशासनिक सेवाओं के चलते वे प्रदेश में एक प्रतिष्ठित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
भोपाल में निकलेगी अंतिम यात्रा
तन्मय भट्ट की अंतिम यात्रा गुरुवार दोपहर 3:00 बजे उनके भोपाल स्थित निज निवास डी 11/20, चार इमली से प्रारंभ होकर भदभदा विश्राम घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जान-पहचान वाले लोग उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
अरुण भट्ट की प्रतिष्ठा के कारण यह दुखद समाचार राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। उनके सहयोगी, वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक क्षेत्र के लोग इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। परिवार से जुड़े करीबी लोगों ने बताया कि, तन्मय अपने पिता की तरह ही समाज के लिए कार्य करने की इच्छा रखते थे। उनकी असमय मृत्यु ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है।

वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा