मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंची
MI vs KKR: IPL 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR टीम 116 रनों पर ढेर हो गई थी. IPL डेब्यू मैच खेल रहे मुंबई के गेंदबाज अश्विनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 13वें ओवर में जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने नाबाद 62 रन बनाए. 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया है. वह अंक तालिका में ऊपर आ गई है जबकि इस हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे अंतिम पायदान पर लुढ़क गई है.
मुंबई इंडियंस की ये IPL 2025 में पहली जीत है, उसने शुरूआती दोनों मैच हारे थे. जबकि KKR ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी. ये उसका भी तीसरा मैच था और दूसरी हार. दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी है. लेकिन 43 गेंदे रहते 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया है.
10वें से छठे नंबर पर पहुंची मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस इस मैच से पहले अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी. टीम ने KKR को 43 गेंद रहते 8 विकेट से हराया. टूर्नामेंट में ऐसी 5 टीमें हैं, जिसने 3 में से 1 मैच जीता है.लेकिन सभी में मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट (+0.309) सबसे बेहतर है. टीम कोलकाता को हराने के बाद 10वें से छठे नंबर पर आ गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले से पहले छठे नंबर पर थी, हारकर वह सबसे नीचे (10वें नंबर) लुढ़क गई है. उसका नेट रन रेट -1.428 सभी टीमों में सबसे खराब है.
अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी
अंक तालिका में पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. टीम ने 2 में से दोनों मैच जीते हैं, उसका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर (+2.266) है. टॉप 4 में आरसीबी के साथ दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस हैं.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान