न्यूजीलैंड को दूसरा वनडे शुरू होने से पहले बड़ा झटका, क्या पाकिस्तान इसका फायदा उठा पाएगा?
NZ vs PAK 2nd ODI: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम T20 सीरीज तो 1-4 से पहले ही हार चुकी है. अब 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी वो 0-1 से पीछे हैं. लेकिन, वनडे में इस सेटबैक को कमबैक में तब्दील करने का उसके पास सुनहरा मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड की वनडे टीम से अब 9वां खिलाड़ी बाहर हो चुका है. और जब न्यूजीलैंड टीम के 9 बड़े नाम उसके साथ नहीं होंगे तो पाकिस्तान के लिए तो मौका होगा ही. बाहर होने वाले 9वें खिलाड़ी का नाम मार्क चैपमैन है, जो हैमिल्टन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
दूसरे वनडे से बाहर हुए मार्क चैपमैन, हुई ये इंजरी
पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मार्क चैंपमैन न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे थे. उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए पहले वनडे में 132 रन जड़े थे. मगर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते उन्हें दूसरे वनडे से बाहर होना पड़ा है. चैपमैन को दाईं हैमस्ट्रिंग में इंजरी है, जो कि उन्हें नेपियर में पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान हुई थी. MRI स्कैन में पता चला कि चैपमैन को ग्रेड वन टीयर इंजरी है.
चैपमैन दूसरे वनडे से बाहर, 8 खिलाड़ी पहले से सीरीज से बाहर
मार्क चैपमैन 9वें बड़े चेहरे होंगे जो दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनसे अलावा केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर, डेवन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी तो वनडे सीरीज का ही हिस्सा नहीं है. इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों के पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने की वजह IPL हैं. वो सभी IPL में या तो खेल रहे हैं या फिर कमेंट्री कर पैसा कमा रहे हैं.
2 तारीख को पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 2 अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जाना है. इससे पहले पहला मुकाबला नेपियर में खेला गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 73 रन के बड़े अंतर से जीता था. पाकिस्तान के लिए हैमिल्टन में जीत, सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भी जरूरी है.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान